Home राज्य गांधी, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य एक समग्र सोच विषय पर वेबिनार सम्पन्न

गांधी, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य एक समग्र सोच विषय पर वेबिनार सम्पन्न

जालोर 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी-150 कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा गांधी, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य एक समग्र सोच विषय पर वेबिनार सम्पन्न हुई जिसमें राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने शिरक़त कर अपने विचार प्रकट किए।
वन मंत्री सुखराम विश्नोई विश्नोई ने परम्परागत ग्रामीण परिवेश और प्रकृति के निकटवर्ती जीवन के महत्व को बताते हुए आयुर्वेदिक औषधियों के इस्तेमाल की सलाह दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा ने राज्य सरकार की घर-घर औषधि योजना की जानकारी दी।
इस अवसर पर उप वन संरक्षक अमित चौहान, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक अशोक विश्नोई, सहायक लेखाधिकारी रामगोपाल विश्नोई, क्षेत्रीय वन अधिकारी जालोर पुराराम, सहायक वनपाल मुकेश शर्मा, ईश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे। वेबिनार के पश्चात् कार्यालय परिसर में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा एवं काल मेघ औषधियों का रोपण किया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!