Home | राज्य | स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रूपये का ऋण मिलेगा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर

स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रूपये का ऋण मिलेगा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर

जालोर 21 जून। दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत नगर परिषद जालोर की ओर से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
नगर परिषद जालोर के आयुक्त महिपाल सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र जालोर में निवास करने वाले व्यक्ति अपने स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए डेएनयूएलएम योजना के तहत बैकों के माध्यम से दो लाख रूपये तक ऋण ले सकते है। इसमें आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष तक होना आवश्यक है। योजना में ऋण राशि पर 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज राशि की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
जिला परियोजना प्रबंधक नरेन्द्र परिहार ने बताया कि डेएनयूएलएम योजना के तहत नगरपरिषद क्षेत्र में निवास कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी जो स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है वे अपने दस्तावेज यथा-आधार कार्ड, फोटो, राशन कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डायरी व प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि के साथ डेएनयूएलएम अनुभाग नगर परिषद जालोर में सम्पर्क कर सकते है। इसी प्रकार नगर परिषद क्षेत्र में चिन्हित पथ विक्रेता जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन नहीं किया है वे पथ विक्रेता भी शीघ्र आवेदन कर 10 हजार रूपये का ऋण प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय में डे-एनयूएलएम अनुभाग में संपर्क कर सकते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!