Home | जयपुर | सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें एवं सहायिकाओं को दो-दो अतिरिक्त साड़ी अथवा पोशाक मिलेंगी

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें एवं सहायिकाओं को दो-दो अतिरिक्त साड़ी अथवा पोशाक मिलेंगी

जयपुर, 21 जून। प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें एवं सहायिकाओं को 2-2 अतिरिक्त सेट साड़ी अथवा स्थानीय पोशाक जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन पोशाकाें की खरीद के लिए 9.92 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान का अनुमोदन कर दिया है। 
प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान के सभी 62,020 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुल 2,48,080 साड़ियों अथवा पोशाकों के लिए प्रति इकाई 400 रूपए की दर से 9.92 करोड़ रूपए से अधिक व्यय होंगे। सभी पोशाकों पर पोषण अभियान का लोगो लगाना आवश्यक होगा। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!