Home राज्य कोविड स्वास्थ्य सहायक के दस्तावेज सत्यापन हेतु आज अंतिम मौका

कोविड स्वास्थ्य सहायक के दस्तावेज सत्यापन हेतु आज अंतिम मौका

बाड़मेर, 3 जून । कोविड स्वास्थ्य सहायक पद के दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आज शुक्रवार 4 जून को उपस्थित होने हेतु अंतिम अवसर दिया जायेगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में जिले के चिकित्सा संस्थानों, शहरी वार्डो एवं ग्राम पंचायतो पर कुल 1141 कोविड स्वास्थ्य सहायकों के नियोजन के लिये दिनांक 25 मई की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 1 जून से किया जा रहा है, इस सत्यापन कार्यक्रम में दिनांक 1 जून से 3 जून तक अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी शुक्रवार 4 जून को प्रात: 11 बजे अंकतालिकाओं, आरक्षित वर्ग के प्रमाण पत्र एवं वांछित समस्त मूल दस्तावेज तथा एक फोटोप्रति सहित उपस्थित हो सकते है । दस्तावेज सत्यापन का स्थान राजकीय पीजी महाविधालय बाड़मेर निर्धारित है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!