Home | cooperative | राज्य | आहोर के व्यवसायी मेहता ने भेंट की 5 ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन

आहोर के व्यवसायी मेहता ने भेंट की 5 ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन

जालोर 4 मई। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग की प्रेरणा से मंगलवार को मूलतः आहोर निवासी एवं नई दिल्ली में व्यवसाय करने वाले व्यवसायी कुमार पाल मेहता द्वारा जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन भेंट की गई। व्यवसायी मेहता ने बताया कि जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग की प्रेरणा से आमजन को कोविड महामारी में राहत दिलाने के लिए सामाजिक दायित्व निभाते हुए 5 ऑक्सिजन कंस्ट्रेटर मशीन जिला प्रशासन को सौंपी गई है। वहीं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस विपरीत समय में एक दूसरे का सहयोग करना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने अपने मित्र व्यवसायी कुमार पाल मेहता का धन्यवाद करते हुए इस पुनित कर्म के लिए साधुवाद दिया। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इस सहयोग के लिए व्यवसायी मेहता व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग का आभार जताया और उन्होंने जिले के अन्य भामाशाहों व जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे भी कोरोना के विरूद्ध इस वैश्विक लडाई में आमजन के हित के लिए जरूर आगे आए और सहयोग दे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु और गजेन्द्रसिंह सिसोदिया उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!