Home स्‍पेशल वैक्सीनेशन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने तीन करोड रुपए दिए

वैक्सीनेशन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने तीन करोड रुपए दिए

जयपुर 3 मई। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए विधायक कोष से रू 3 करोड़ की राशि प्रदान की है। डॉ. जोशी ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यंत घातक तथा अधिक संक्रामक है। इस महामारी से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाना अति आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बताया कि इस संदर्भ में राजसमंद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेज दिया है इस राशि का उपयोग डॉ. जोशी के निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाए जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए किया जाएगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!