Home जयपुर विश्व प्रेस दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामना

विश्व प्रेस दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामना

जयपुर, 2 मई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई)  पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ इसलिए कहा जाता है कि लोगों को सूचना, शिक्षा के जरिए जागरूक कर जनमत निर्माण का कार्य मीडिया ही करता है। उन्होंने प्रेस स्वतंत्रता को सभी स्तरों पर बनाए रखने का आह्वान करते हुए कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और टीकाकरण के लिए देश में प्रभावी वातावरण बनाने में प्रेस की भूमिका की भी सराहना की।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!