Home राज्य शाषी परिषद् की बैठक 5 को

शाषी परिषद् की बैठक 5 को

बाड़मेर, 01 अप्रेल। राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक सोमवार 5 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित की जाएगी। खनि अभियंता पदेन सदस्य सचिव गोरधनराम ने बताया कि उक्त बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा एवं अनुमोदन, अनुमोदित कार्य प्रस्तावों पर प्रशासनिक, तकनिकी एवं वितीय स्वीकृति पर चर्चा एवं प्रगति रिपोर्ट, ट्रस्ट की आय एवं खर्च पर चर्चा, वार्षिक कार्ययोजना, प्रबंधन कमेटी की अनुशंषाओं का अनुमोदन, ऑडिट ऑफ ट्रस्ट एवं वार्षिक रिपोर्ट, सिलिकोसिस रोगियों एवं मृतक के आश्रितों को सहायता राशि के भुगतान का अनुमोदन, शासन स्तर के प्रस्तावों के संदर्भ में प्राप्त पत्रों पर चर्चा, राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर का विजन डॉक्यूमेण्ट, प्रत्याशा पर हुए कार्यो एवं विचलन का अनुमोदन इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला स्तर के ट्रस्टीगण एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में उपस्थित रहेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!