Home सिरोही व्यवस्थापक के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

व्यवस्थापक के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

सिरोही 1 अप्रैल 2021। जिले के जैतावाड़ा स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में कार्यरत व्यवस्थापक नरसीलाल शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। सहकारी समिति कार्यालय के परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उनको भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त व्यवस्थापक को स्मृतिचिह्न और उपहार भेंट किए गए। ऋण पर्यवेक्षक मलसिंह पंवार व समिति अध्यक्ष जींवाराम चौधरी ने कहा कि व्यवस्थापक नरसीलाल शर्मा ने निःस्वार्थ भाव और ईमानदारी से विभागीय कार्य किया जो प्रशंसनीय है। आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यकुशलता की सराहना की। विदाई समारोह में जैतावाड़ा ठाकुर कीरतसिंह,जैतावाड़ा उपसरपंच नारायणसिंह,सोरड़ा समिति अध्यक्ष कालुराम चौधरी, बांट समिति अध्यक्ष वियाराम चौधरी, मण्डार समिति अध्यक्ष छगनलाल राणा , पैक्स व्यवस्थापक रायपुर थानसिंह ईन्दा, मगरीवाड़ा केशरसिंह देवड़ा, मण्डार मावाराम, सेवानिवृत व्यवस्थापक सोनाराम तिरगर,ललित कुमार पुरोहित,भाग्यवीरसिंह,पुष्पेन्द्रसिंह, हितेश पांचल, रणजीतसिंह,नारायणलाल,रुड़ाराम,दिनेश कुमार सहायक व्यवस्थापक सहित समिति के अध्यक्ष जीवाराम चौधरी,उपाध्यक्ष जोईताराम आदि मौजूद रहे।

सेवानिवृत होने पर व्यवस्थापक नरसीलाल शर्मा का अभिनंदन करते हुए मंङार शाखा के पैक्स कर्मचारी।और उपहार स्वरूप आरओ वाॅटर मशीन भेट करते हुए

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!