Home राज्य समर्थन मूल्य खरीद के लिए किसानों के ऑनलाईन पंजीकरण हेतु ई मित्र कियोस्क धारकों का प्रशिक्षण बुधवार को

समर्थन मूल्य खरीद के लिए किसानों के ऑनलाईन पंजीकरण हेतु ई मित्र कियोस्क धारकों का प्रशिक्षण बुधवार को

जालोर 23 मार्च। जिले में समर्थन मूल्य खरीद वर्ष 2021-22 में किसानों के ऑनलाईन पंजीकरण हेतु ई मित्र कियोस्क धारकों को बुधवार को  वीसी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा।सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद वर्ष 2021-22 में पूर्व वर्षों की भांति किसानों के ऑनलाईन पंजीकरण ई मित्र कियोस्क पर किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि ई मित्र कियोस्क धारकों द्वारा गत खरीदों में पंजीकरण के समय राजफेड के दिशा निर्देशों यथा जमाबंदी के आधार पर पंजीकरण न करना, अन्य तहसील के केन्द्रों पर पंजीकरण करना इत्यादि उल्लंघन के प्रकरण सामने आए है इसी के परिपेक्ष्य में 24 मार्च बुधवार को दोपहर 4 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित होने वाली वीसी में जिले के समस्त ई मित्र कियोस्क धारकों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय के वीसी हॉल में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!