Home राज्य पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुचाएंः एडीएम

पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुचाएंः एडीएम

जालोर 23 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल ने मंगलवार को सांचौर एवं चितलवाना ब्लॉक अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए। गोयल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के दिनों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनावे ताकि आमजन को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।सांचौर उपखण्ड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं नर्मदा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ इस संबंध में कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में तहसीलदार देशलाराम परिहार सहित सांचौर एवं चितलवाना ब्लॉक के जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!