Home राज्य सांचौर में एडीएम गोयल ने कृषि अधिकारियों की ली बैठक काश्तकारों की  समस्याओं के त्वरित  निस्तारण के दिए निर्देश

सांचौर में एडीएम गोयल ने कृषि अधिकारियों की ली बैठक काश्तकारों की  समस्याओं के त्वरित  निस्तारण के दिए निर्देश

जालोर 23 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल ने सांचौर में कृषि अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरबीसिंह ने बताया कि गोयल ने कृषि अधिकारियों की बैठक में काश्तकारों के हित में सबसे ज्यादा काम करने की बात कही। उन्होंने कृषि विभाग से जुडी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण की जरूरत बताई। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जीरे के उत्पादन में अधिकाधिक वृद्धि हो और फसल कटाई के प्रयोग शत प्रतिशत संपादित हो इसके लिए योजना बनाते हुए समन्वय के साथ कार्यों की क्रियान्विति सुनिश्चित हो। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व निरीक्षकों का सहयोग खसरे के चयन जैसे कामों में लिया जावे।बैठक में कृषि, राजस्व विभाग एवं फसल बीमा कंपनी से जुडे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!