Home राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 22 मार्च तक जालौर दौरे पर रहेंगे

मंत्री सुखराम विश्नोई 22 मार्च तक जालौर दौरे पर रहेंगे

जालोर 19 मार्च। राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 22 मार्च तक जालौर  दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग(स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तभा उपभोक्ता मामले विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 21 मार्च को सांचौर से सुबह 7 बजे रवाना होकर 8 बजे डुंगरी पहुचेंगे वहां वे एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद डुंगरी से 9 बजे रवाना होकर 11 बजे बडगांव पहुचेंगे और वहां अचलाणी जैन परिवार द्वारा निर्मित स्वास्थ्य भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य मंत्री विश्नोई बडगांव से दोपहर 1 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे वहां वे प्रवासी राजस्थानी बंधुओ द्वारा आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर रात्रि 10 बजे सांचौर पहुचेंगे और रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे। वे 22 मार्च को सुबह 7 बजे गुजरात के असारा वाव पूर्व विधायक हेमाभाई परमार के आकस्मिक निधन पर उनके सांत्वना प्रकट करने के लिए रवाना होंगे और वहां से रवाना होकर 10 बजे सांचौर पहुचेंगे और नगर पालिका सभा भवन में सुबह 11 बजे जनसुनवाई करेंगे उसके बाद वे दोपहर 1 बजे सांचौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम सांचौर में कर वे 23 मार्च को सुबह 8 बजे बाडमेंर के लिए रवाना होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!