Home | राज्य | ब्याज अनुदान राशी बचत खाते में जमा करनें की मांग

ब्याज अनुदान राशी बचत खाते में जमा करनें की मांग

जालोर :- केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा सायला के कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने शाखा प्रबन्धक से वार्ता कर ज्ञापन देकर बताया कि अल्पकालीन फसली ऋण का समय पर चुकारा करनें वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशी में से 2 प्रतिशत राशी ऋण मद में समायोजित करनें व 2 प्रतिशत की राशी संबधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भुगतान करनें के नियमानुसार आदेश होने के बावजूद शाखा सायला द्वारा 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्राप्त सम्पूर्ण राशी समिति के ऋण खाता अथवा ब्याज पेटे गलत इंद्राज कर जमा की गई है उसमे से नियमानुसार 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशी समिति के बचत खातें में जमा करवानें की मांग करते हुए माधोसिंह ऐलाना,जामताराम मेघवाल,भुराराम गर्ग,छगनलाल जीनगर, सुरेश राजपुरोहित, मुलेन्द्र सिंह, जामताराम गर्ग आदि ने ज्ञापन दिया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!