Home जयपुर बिलाड़ा में काम कर रही हैं 2 क्रय विक्रय सहकारी समितियां – सहकारिता मंत्री

बिलाड़ा में काम कर रही हैं 2 क्रय विक्रय सहकारी समितियां – सहकारिता मंत्री

जयपुर, 15 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिलाड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति और पीपाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति काम कर रही हैं।
      सहकारिता मंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री हीराराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि बिलाड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधीन 17 ग्राम सेवा सहकारी समितियां काम कर रही हैं। वही पीपाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधीन 15 ग्राम सेवा सहकारी समितियां काम कर रही हैं। उन्होंने इन ग्राम सेवा सहकारी समितियों की सूची भी सदन के पटल पर रखी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रियां, पंचायत समिति पीपाड़सिटी में रियां ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के बारे में स्वीकृति 5 नवंबर, 2020 को कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर के आदेश द्वारा जारी की गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!