Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने बागरा में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी

जिला कलक्टर ने बागरा में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी

जालोर 3 मार्च। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को कोरोना टीकाकरण के द्वितीय चरण के दौरान बागरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण प्रक्रिया का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ टीकाकरण के पात्र लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ टीका लगने के पश्चात् लाभार्थियों को सेंटर पर निर्धारित समय तक ठहराव करवाने के निर्देश दिये।उन्होंने उपस्थित लोगों से वार्ता कर कोरोना टीकाकरण के प्रति भयभीत न होकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करने तथा 28 दिन पश्चात् टीके की दूसरी खुराक लगवाने की बात कही। उन्होंने टीकाकरण के प्रति अन्य पात्र लोगों को जागरूक करने व भ्रामक प्रचार व अफवाहों से दूर रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनने सहित कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!