Home जयपुर सरकारी कर्मचारियाें के मार्च-2020 के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश जारी

सरकारी कर्मचारियाें के मार्च-2020 के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश जारी

जयपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के 2020-21 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के मार्च 2020 के आंशिक रूप से आस्थगित वेतन को दिए जाने की घोषणा के अनुसरण में वित्त शासन सचिव(बजट) डॉ. पृथ्वी ने शुक्रवार को राजकीय सेवा के कर्मचारियों के मार्च-2020 के आंशिक रूप से आस्थगित वेतन का भुगतान जारी करने के आदेश जारी किये हैं।डॉ. पृथ्वी ने बताया कि सेवानिवृत कार्मिकों के मार्च-2020 के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश दिसम्बर-2020 में ही जारी किए जा चुके हैं तथा शेष रहे सेवारत कर्मचारियों के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश जारी किये गये हैं।आस्थगित वेतन के भुगतान के लिए 1 हजार 600 करोड़ रूपये का आर्थिक भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!