Home नागौर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नागौर। निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के प्रांगण में शुक्रवार को राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (राईसेम) द्वारा समिति के वित्त से कड़ी बन्धित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों/पदाधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक नागौर अधिशाषी अधिकारी गंगा राम गोदारा एवं नाबार्ड डी.डीएम. डी. के. शर्मा, सम्पर्क एन.जी.ओ. से श्रीमती सुशीला चौहान व निमोद समिति व्यवस्थापक सुभाषचन्द्र आर्य के सानिध्य में रसीदपुरा, लादडिया, बावड़ी व बांसा के 32 महिला स्वयं सहायता समूह महिला पदाधिकारियों के भाग लेने पर एक दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया,

WhatsApp Image 2021 02 26 at 7.04.30 PM 1 1024x768

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि ब्रह्मा कुमारी सुमन दीदी ने समूह की महिलाओं को आदर्श जीवन व्यतीत करने की दिशा में प्रवचन दिया गया। राइसेम के प्रतिनिधि सुरेश चौधरी नें कार्यक्रम मे शामिल होकर अपना अमूल्य समय देने वाले समस्त लोगों का धन्यवाद किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!