Home | सिरोही | डबाणी में कस्टम हायरिंग ग्राहक सेवा केन्द्र का किया शुभारंभ

डबाणी में कस्टम हायरिंग ग्राहक सेवा केन्द्र का किया शुभारंभ

सिरोही. जिले के डबाणी गांव में गुरुवार को ग्राम सेवा सहकारी लिमिटेड डबाणी में राज्य सरकार की तरफ से कस्टम हायरिंग ग्राहक सेवा केंद्र का समिति अध्यक्ष सुल्तानसिंह देवड़ा, डबाणी सरपंच ठाकुर कृष्णपाल सिंह, बिलेश्वर महादेव महंत श्री कान भारती महाराज, सिरोही सेन्ट्रल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आर के हांडा, सीसीबी शाखा अनादरा प्रबंधक अविनाश अग्रवाल के सानिध्य में लोकार्पण समारोह आयोजित कर शुभारंभ किया गया । समिति व्यवस्थापक विक्रम सिंह देवड़ा ने कस्टम हायरिंग ग्राहक सेवा के लोकार्पण पर सम्बोधित करते हुए ग्रामीणो से आह्वान किया कि राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं तथा लोगों का हित देखते हुए किसान सदस्यों की मांग थी कि समय पर टेक्ट्रर उपलब्ध नहीं होने के कारण कृषकों का समय खराब होता था लेकिन अब समिति द्वारा किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगें उन्होने कहा की सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा आम किसानों को हो, इसके लिए समुचित समिति प्रयत्नशील है इस दौरान समाजसंवी ईश्वरसिंह देवड़ा, गणपतसिंह, गोविन्दसिंह सेलवाड़ा, चतराराम गणपतसिंह रतनसिंह कुशालसिंह डूगरसिंह जवानसिंह बाबूसिंह गोकलराम प्रकाश महाराज हिराभाई लोहार, गणेशाराम माली,चूनाराम और ग्राम विकास अधिकारी नारायणभाई एवं डबाणी ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक खेताराम,छगनलाल,विक्रमसिंह बाधेला सैल्समैन सहित गणमान्य नागरिक, किसान उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!