Home बालोतरा बालोतरा: खरीफ ऋण में 25% बढ़ोतरी की मांग, सहकारी समिति व्यवस्थापकों ने सौंपा ज्ञापन

बालोतरा: खरीफ ऋण में 25% बढ़ोतरी की मांग, सहकारी समिति व्यवस्थापकों ने सौंपा ज्ञापन

सार 

Balotra : ग्राम सेवा सहकारी समितियां (Pacs) के व्यवस्थापकों ने अल्पकालीन फसली ऋण योजना के खरीफ चक्र 2026 के ऋण की सीमा में 25% बढ़ोतरी, नई समितियों की लिमिट और बीसी कमीशन की मांग को लेकर बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर सीसीबी की बालोतरा द्वितीय शाखा के प्रबंधक को मांगपत्र प्रस्तुत करते यूनियन पदाधिकारी (MKM News Rajasthan)

विस्तार 

बालोतरा । 18 फरवरी | डिजिटल डेस्क | जिले में अल्पकालीन फसली ऋण योजना (ST Loan) के खरीफ चक्र 2026 के लिए ऋण सीमा बढ़ाने और अन्य लंबित मांगों को लेकर बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन अध्यक्ष भेराराम विश्नोई के नेतृत्व में बालोतरा द्वितीय शाखा अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने शाखा प्रबंधक निकलंक जैन को यह मांग पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से मांग की गई है कि बालोतरा शाखा द्वितीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी समितियों की खरीफ ऋण 2026 की ऋण राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। साथ ही, आवश्यकतानुसार नई समितियों को भी ऋण सीमा (लिमिट) आवंटित करने का आग्रह किया गया है। व्यवस्थापकों का तर्क है कि समितियां बैंक की अमानत राशि बढ़ाने में निरंतर सहयोग कर रही हैं और एनपीसीआई (NPCI) के तहत खाताधारकों की आधार लिंकिंग का कार्य भी सक्रियता से किया जा रहा है, जिससे डीबीटी के माध्यम से भुगतान सुलभ हो रहा है। यूनियन ने समितियों द्वारा किए जा रहे बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) कार्य के बदले उचित कमीशन दिलाने की भी पुरजोर मांग की है। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष अशोक कड़वासरा, महासचिव विक्रम सिंह, और कोषाध्यक्ष भटाराम, साजियाली व्यवस्थापक नरपतसिंह, बुड़ीवाड़ा व्यवस्थापक छगनाराम सहित विभिन्न समितियों के व्यवस्थापक व सहायक व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!