Home उदयपुर संभाग बांसवाड़ा सीसीबी प्रबंध निदेशक परेश पंड्या को गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

बांसवाड़ा सीसीबी प्रबंध निदेशक परेश पंड्या को गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

सार 

Banswara : सीसीबी में किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने एवं पी.एम. श्री किसान योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए सराहनीय कार्य करने पर प्रबंध निदेशक परेश पंड्या सम्मानित

ccbbanswara

विस्तार 

बांसवाड़ा । 26 जनवरी | डिजिटल डेस्क | जिले में गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बांसवाड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक (MD) परेश पंड्या को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ’प्रशस्ति-पत्र’ देकर सम्मानित किया गया। दरअसल बांसवाड़ा जिले में किसानों को समय पर अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका एवं पी.एम. श्री किसान योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए परेश पंड्या को सम्मानित किया गया है । इसके लिए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा प्रबंध निदेशक को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!