Home सिरोही कस्टम हायरिंग सेंटर ग्राहक सेवा केंद्र का लोकार्पण आज

कस्टम हायरिंग सेंटर ग्राहक सेवा केंद्र का लोकार्पण आज

सिरोही जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति मोहब्बत नगर एवं पालड़ी एम में गुरुवार दिनांक 18 फरवरी 2021 को कस्टम हायरिंग सेंटर ग्राहक सेवा केंद्र का लोकार्पण सिरोही विधायक संयम लोढ़ा करेंगे । व्यवस्थापक कैलाश कुमार रावल ने बताया कि गुरुवार प्रातः 11:00 बजे मोहब्बत नगर ग्राम सेवा सहकारी समिति और 4:00 बजे ग्राम सेवा सहकारी समिति पालड़ी एम में कस्टम हायरिंग सेंटर ग्राहक सेवा केंद्र का लोकार्पण सिरोही विधायक संयम लोढ़ा समारोह पूर्वक करेंगे सहकारी समिति मोहब्बत नगर में बजरंग ग्राम सेवा सहकारी समिति वलदरा और पालडी एम ग्राम सेवा सहकारी समिति में हनुवंत ग्राम सेवा सहकारी समिति पोसालिया के सेवा केन्द्रों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!