Home जयपुर रणजीतसिंह चूंडावत ने संभाला अपेक्स बैंक एमडी का पद, पदाधिकारियों ने दी बधाई

रणजीतसिंह चूंडावत ने संभाला अपेक्स बैंक एमडी का पद, पदाधिकारियों ने दी बधाई

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग की ओर से आदेश जारी होने के पश्चात राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के प्रबंध निदेशक पद की बागडोर रणजीत सिंह चूंडावत ने संभाली

अपेक्स बैंक एमडी को पुष्पगुच्छ भेंट करते के NOBO व NOBW के पदाधिकारी (MKM News Rajasthan)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 3 जनवरी | राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) के अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी रणजीत सिंह चूंडावत ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के प्रबंध निदेशक (MD) का पदभार ग्रहण किया । तदोपरांत देश के शीर्ष संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध अखिल राजस्थान सकारी बैंक्स अधिकारी एसोसिएशन (NOBO) प्रांतीय व यूनिट महासचिव कल्याण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष शिवचरण सिंह गुर्जर एवं राजस्थान सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (NOBW) के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौड़ एवं प्रांतीय यूनिट महासचिव मदन मीणा ने प्रबंध निदेशक चूंडावत से मुलाकात कर नवपदस्थापन की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!