Home | cooperative | जालोर | मृतक किसान के आश्रित को हस्तगत किया दस लाख रुपए का चेक

मृतक किसान के आश्रित को हस्तगत किया दस लाख रुपए का चेक

सार 

Jalore : सीसीबी से सम्बद्ध डेडवा पैक्स के ऋणी किसान की मृत्योपरांत उनकी धर्मपत्नी को सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना’ के तहत 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया

WhatsApp Image 2025 12 30 at 19.46.52

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 30 दिसम्बर | जिले के जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) से सम्बद्ध डेडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के एक ऋणी किसान की मृत्योपरांत, उनके आश्रित को ‘सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना’ के तहत बीमित राशि 10 लाख रुपये का चेक हस्तगत किया गया । समिति अध्यक्ष सुनील विश्नोई ने बताया कि डेडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य शांतिलाल मेघवाल की दुर्घटना में मृत्योपरांत, किसान परिवार को चेक मिलने से बड़ी आर्थिक राहत मिली है। राज्य सरकार की सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृतक किसान की धर्मपत्नी कमला देवी को 10 लाख रुपए का चेक जाखल पूर्व संरपच रामावतार मांजू, सीसीबी अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र, महंत संतोक गिरी जाखल, समिति उपाध्यक्ष भावाराम देवासी एवं व्यवस्थापक जीवराज देवासी आदि द्वारा हस्तगत किया गया । इस दौरान पूर्व बीडीओ तुलसाराम, आर.आई विंजाराम, मोहनलाल बांगड़वा, चेनाराम देवासी, मोहनलाल सियाक, प्रहलादराम जानी, रामलाल बेनीवाल, मिश्राराम मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, हदाराम मेघवाल, तगाराम मेघवाल, भेराराम बांगड़वा और अनेक ग्रामीण मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!