Home पाली गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की प्रक्रिया को सहज बनाने की मांग को लेकर पीसीसीबी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की प्रक्रिया को सहज बनाने की मांग को लेकर पीसीसीबी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

सार 

Pali : जिले में अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का संतोषजनक मुआवजा दिलाने एवं गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (GCC) में ऋण नवीनीकरण की प्रक्रिया को सहज बनाने की उठी मांग

WhatsApp Image 2025 12 18 at 18.15.12 1 e1766212301603

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 20 दिसम्बर | जिले के गोपालकों ने गोपाल क्रेडिट कार्ड (GCC) योजना की समस्याओं के समाधान के लिए पाली केंद्रीय सहकारी बैंक (PCCB) के चेयरमैन पुष्पेन्द्रसिंह को ज्ञापन सौंपा है । जिसके अनुसार, राज्य सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (GCC) में गोपालकों को एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त देने की घोषणा की, जिसके बाद गोपालकों ने इस योजना का लाभ लिया और अब एक वर्ष के उपरांत ऋण नवीनीकरण के लिए सीसीबी द्वारा गोपालकों को डराया जा रहा है । वही जिन गोपालकों द्वारा नवीनीकरण की राशि सीसीबी की शाखा में जमा करवाई गई, उन्हें अब पुनः ऋण नहीं दिया जा रहा है । जबकि पत्रानुसार, सीसीबी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत ऋण उसी दिन या दूसरे दिन वितरण करने का जिक्र किया गया । हालांकि उन्हें ऋण नवीनीकरण ऋण नहीं दिया जा रहा है । इसके चलते गोपालकों ने ऋण प्रक्रिया को सहज एवं सरल करवाने की मांग उठाई है । इसके अलावा, पाली जिले में पिछले दो वर्षो के दौरान अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का संतोषजनक मुआवजा एवं अनुदान दिलवाने की भी मांग की गई है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!