Home जयपुर ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन केंद्रीय समिति की बैठक का आगाज

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन केंद्रीय समिति की बैठक का आगाज

सार 

Rajasthan : ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) की केंद्रीय समिति (Central Committee) की बैठक में पहले दिन बैंकिंग सेक्टर और बैंक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बैंक कर्मचारी नेताओं से हुई चर्चा…

WhatsApp Image 2025 11 06 at 13.40.14
बैठक को सम्बोधित करते हुए AIBEA महासचिव सी एच वेंकटचलम (MKM NEWS RAJASTHAN)

विस्तार 

राजस्थान । 6 नवंबर | डिजिटल डेस्क | ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) की केंद्रीय समिति (Central Committee) की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर एवं AIBEA के शिल्पकार नेता परवाना-प्रभातकर और तारक दा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ। जिसमें पहले दिन AIBEA के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटचलम ने अपने संबोधन में बैंकिंग सेक्टर और बैंक कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वही स्वागत भाषण महेश मिश्रा ने दिया तथा उद्घाटन सत्र का संचालन सूरज भान सिंह आमेरा ने किया ।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 13.40.12 e1762418583913
AIBEA केंद्रीय समिति बैठक को सम्बोधित करते हुए सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा (MKM News Rajasthan)

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन (RPBEU) के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में पहले दिन बैंकिंग सेक्टर और बैंक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बैंक कर्मचारी नेताओं ने चर्चा की। इनमें बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की भारी कमी और काम का बढ़ता दबाव, ट्रांसफर, पोस्टिंग, प्रमोशन नीतियों में पारदर्शिता का अभाव, सीसीबी को अपैक्स बैंक में मर्ज करके सहकारी बैंकों में टू-टियर व्यवस्था लागू करना, राज्य सरकार द्वारा बकाया ऋण माफी की राशि को सीसीबी को भुगतान करने पर विचार किया गया ।

साथ ही, सहकार नेता आमेरा ने बताया कि सहकारी समितियों बैंकों का अव्यवहारिक विभाजन और पुनर्गठन, सहकारी बैंकों में मुख्य कार्यकारी (MD) नियोजन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) परिपत्र की पालना, ग्रामीण बैंकों में एफडीआई और बैंकों में कर्मचारी आउटसोर्सिंग की समस्या के साथ डिजिटल बैंकिंग से ग्राहक जमाओं को खतरा जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन नागर, सचिव बीएस रामबाबू, उपाध्यक्ष पीआर मेहता, जेपी शर्मा, पार्थो चंद्रा, एम शंकर के साथ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 105 से ज्यादा प्रतिनिधियों उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!