Home उदयपुर संभाग उदयपुर सीसीबी की वार्षिक साधारण सभा शनिवार को

उदयपुर सीसीबी की वार्षिक साधारण सभा शनिवार को

सार 

Udaipur : दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (CCB) की 70वीं वार्षिक साधारण सभा (AGM) बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को

विस्तार 

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 9 अक्टूबर | दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (CCB) की 70वीं वार्षिक साधारण सभा (AGM) बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार, उदयपुर में आयोजित होगी । प्रबंधक निदेशक (MD) डॉ. मेहजबीन बानो ने बताया कि बैठक में उदयपुर, राजसमन्द, सलुम्बर एवं प्रतापगढ जिले की धरियावद तहसील क्षेत्र की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) एवं अन्य सदस्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधि भाग लेगें। इसमें गत आमसभा की कार्यवाही पुष्टि, गत वित्तीय वर्ष के लाभ-हानि खातो का अनुमोदन, बजट वर्ष में हुए व्ययो की पुष्टि, स्वीकृत विकासोन्मुखी कार्ययोजना की पुष्टि, बोरोइंग की पुष्टि पर विचार एवं अन्य विषय विचारार्थ रखे जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!