Home जालोर जालोर क्लब में “सहकार एवं रोजगार उत्सव” के राज्य स्तरीय समारोह का हुआ सीधा प्रसारण

जालोर क्लब में “सहकार एवं रोजगार उत्सव” के राज्य स्तरीय समारोह का हुआ सीधा प्रसारण

सार 

Jalore : जालोर क्लब में आयोजित हुआ सहकार एवं रोजगार उत्सव जिला स्तरीय समारोह, जिसमें जिला कलेक्टर ने 103 युवाओं को नियुक्ति पत्र किए वितरित
518755629 122138574074724473 5381104963045733796 n

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 17 जुलाई | अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुआ। जिसका सीधा प्रसारण जालोर स्थित जालोर क्लब में किया गया । साथ ही, जिला स्तर पर 103 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा प्रदान किए गए । इसमें चिकित्सा विभाग के 26, आयुर्वेद विभाग के 24, जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक के 15, स्वायत्त शासन विभाग के 2, कॉलेज शिक्षा विभाग के 7, एनएचएम के 8, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 2, डीओआईटी के 17 व महिला अधिकारिता के 2 सहित कुल 103 नवचयनित युवाओं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
518579090 122138574032724473 8048720665412576266 n
जिसके उपरांत युवाओं के चेहरे पर चमक देखने को मिली और सभी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पारदर्शी आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न करवाने और जल्द परिणाम जारी करने पर मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित रोजगार उत्सव उसके जीवन का यादगार क्षण बन गया है। इस दौरान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सुनील वीरभान डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, जिला रोजगार अधिकारी राजीव कुमार सुथार सहित नव चयनित युवा एवं उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!