Home जयपुर विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी

विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी

विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी (File Photo Mkm News Jaipur)
जयपुर, 4 जुलाई।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस, 5 जुलाई पर प्रदेशवासियों को विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सहकारिता एक वैश्विक जागरूकता आंदोलन है जिसमें दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण की चुनौतियों का समाधान है। श्री देवनानी ने कहा है कि सहकारिता सामाजिक दर्शन है। यह सहयोग सिखाता है, जो वैश्विक समस्याओं का समावेशी, भावपूर्ण और टिकाऊ समाधान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सामूहिक संकल्प लेने का दिवस है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!