Home राज्य सीएम जनसुनवाई के प्रकरण निस्तारण में लापरवाही बरतने पर केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी को नोटिस

सीएम जनसुनवाई के प्रकरण निस्तारण में लापरवाही बरतने पर केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी को नोटिस

सार 

hanumangarh : अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश, जनसुनवाई प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिला कलेक्टर

499409857 1118786480279833 5648812599822398040 n
विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते जिला कलेक्टर काना राम (Mkm News Hanumangarh)

विस्तार 

हनुमानगढ़। 23 मई | डिजिटल डेस्क | विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर श्री काना राम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमे जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय जनसुनवाईयों के परिवादों का 7 दिन में निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई के परिवादों की निस्तारण से पहले परिवादियों से बातचीत करें। जनसुनवाई के प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण नहीं करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जिला स्तरीय अधिकारियों को फील्ड में उतरने एवं अधिक से अधिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने राइजिंग राजस्थान, संपर्क पोर्टल, ई फाइल डिस्पोजल, अवैध खनन पर कार्रवाई, आई गॉट कर्मयोगी, जल जीवन मिशन, लाडो प्रोत्साहन, आरजीएचएस, पंच गौरव, अमृत, स्वनिधि एवं हरियालो राजस्थान योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के प्रकरण निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर ने केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर सहित एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, एडिशनल एसपी श्री जनेश तंवर, एसडीएम श्री मांगीलाल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!