Home | राज्य | प्रदेश में 2910 किमी ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण होगा पीएमजीएसवाई के तहत मिली करीब 308 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

प्रदेश में 2910 किमी ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण होगा पीएमजीएसवाई के तहत मिली करीब 308 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

2020 5image 17 35 470669525road ll 300x200
जयपुर, 22 जनवरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजस्थान को केन्द्र सरकार से मिली प्रोत्साहन राशि से प्रदेश में लगभग 2910 किलोमीटर लम्बाई की ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। 

वित्तीय प्रोत्साहन वर्ष 2019-20 के लिए प्रदेश को आवंटित इस प्रोत्साहन राशि से ग्रामीण सड़कों का विकास करने के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसके अनुसार करीब 307 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत बनी 966 सड़कों का नवीनीकरण होगा। 

केन्द्र सरकार हर वर्ष पीएमजीएसवाई में सबसे ज्यादा कार्य करने वाले राज्यों में से कुछ राज्यों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है। गौरतलब है कि राजस्थान में ग्रामीण सड़क विकास की प्रगति को देखते हुए पिछले तीन वर्ष से राज्य को लगातार वित्तीय प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है।

एक वर्ष में पीएमजीएसवाई के करीब 3430 करोड़ रुपये स्वीकृत

पिछले एक वर्ष में प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में सड़कों के लिए लगभग 3 हजार 122 करोड़ रुपये के राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया है। इसमें लगभग 5800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को चौड़ा करने और इन्हें अपग्रेड करने के कार्य शुरू करवाए जा चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में इस योजना के तीसरे चरण और वित्तीय प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में कुल 3 हजार 430 करोड रुपये के 8 हजार 730 किलोमीटर सड़कों के पर््रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।

——-

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!