Home | cooperative | जयपुर | राजफैड बढ़ाए जिलेवार एवं क्रय केन्द्रवार पंजीयन लक्ष्य की कैपिंग -प्रमुख शासन सचिव सहकारिता

राजफैड बढ़ाए जिलेवार एवं क्रय केन्द्रवार पंजीयन लक्ष्य की कैपिंग -प्रमुख शासन सचिव सहकारिता

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरसों एवं चना खरीद हेतु आवंटित कृषक पंजीयन लक्ष्य को ऐसे स्थानों पर स्थानान्तरित किया जाए, जहां किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर जिन्स विक्रय में अधिक रूचि ली जा रही है

1195583 msp for farmers 1500 1 e1735994851751
Demo Photo

विस्तार 

जयपुर, 10 मई। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को समर्थन मूल्य खरीद का अधिक से अधिक लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सरसों एवं चना खरीद हेतु आवंटित कृषक पंजीयन लक्ष्य को ऐसे स्थानों पर स्थानान्तरित किया जाए, जहां किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर जिन्स विक्रय में अधिक रूचि ली जा रही है। 
श्रीमती राजपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार भाव अधिक होने के कारण पर्याप्त मात्रा में किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर जिन्स विक्रय के लिए पंजीयन करवाया गया है। जबकि, कई क्षेत्रों में पर्याप्त उत्पादन नहीं होने के कारण पंजीयन की संख्या कम है। अतरू पंजीयन लक्ष्यों को स्थानान्तरित किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजफैड के स्तर से जिलेवार एवं क्रय केन्द्रवार पंजीयन लक्ष्य की कैपिंग को बढ़ाया जाए, जिससे भारत सरकार द्वारा निर्धारित खरीद लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके। 
राजफैड के प्रबंध निदेशक श्री मोहम्मद जुनैद ने बताया कि कई केन्द्रों की पंजीयन क्षमता पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में इन केन्द्रों पर वर्तमान में आवंटित पंजीकरण क्षमता को दोगुना किया जाएगा। वहीं, जहां पंजीकरण प्रारम्भ होने के बाद नये केन्द्र स्वीकृत किए गए और जिनकी पंजीकरण क्षमता शून्य है, को 12 मई, 2025 से सरसों एवं चना हेतु 100-100 पंजीकरण के लक्ष्य आवंटित किये जाएंगे। इससे निर्धारित खरीद लक्ष्यों की पूर्ति हो सकेगी तथा किसानों को समर्थन मूल्य खरीद का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!