Home | cooperative | बाड़मेर | दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सार 

Barmer : अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर से विषय विशेषज्ञ पप्पूराम द्वारा ई-फाइल एवं ई-डाक पर प्रशिक्षण देने के पश्चात राजकाज स्टाफ आई डी में आ रही समस्याओं का किया गया समाधान

WhatsApp Image 2025 05 04 at 20.01.14 0fc4cadc
सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला (Mkm News Barmer)

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 4 मई | केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रधान कार्यालय में राजकाज ई-फाइल (E-File) एवं ई-डाक (E-dak) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शनिवार को प्रधान कार्यालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रविवार को शाखा प्रबंधकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन हुआ, इसमें अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर से विषय विशेषज्ञ पप्पूराम द्वारा ई-फाइल एवं ई-डाक पर प्रशिक्षण देने के पश्चात राजकाज स्टाफ आई.डी. में आ रही समस्याओं का समाधान किया गया।

सीसीबी प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल ने समस्त शाखाओं एवं प्रधान कार्यालय के सभी विभागों में ई-डाक व ई-फाइल के कार्य को शत प्रतिशत राजकाज के माध्यम से करने, गोपालन ऋण योजना में गुणवत्तापूर्वक पत्रावलियों तैयार करने, बजट घोषणाओं व सहकार से समृद्धि अंतर्गत विभिन्न लक्ष्यों की पूर्ति करने के अलावा ऋणों वितरण व अमानतों के लक्ष्य पूर्ण करने तथा अवधिपार एनपीए ऋणों की वसूली, केवाईसी सहित विभिन्न मानदंडों की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए ।

WhatsApp Image 2025 05 04 at 20.01.14 93ed0f27
प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित समस्त बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी (Mkm News Barmer)

वही सीसीबी के मुख्य प्रबंधक अमराराम चौधरी द्वारा बैंक के विभिन्न मानदंडों यथा अमानतें, अवधिपार, एनपीए ऋणों की वसूली, केवाईसी, अंकमिलान, ऋण वितरण, लाभदेयता सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा, अधिशाषी अधिकारी हरिराम पूनिया ने अधिनियमान्तर्गत वसूली व कुर्की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुए ऋणों में डिफॉल्टर सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीसीबी प्रधान कार्यालय एवं शाखाओं के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!