Home स्‍पेशल जनसंपर्क आयुक्त की नवनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक

जनसंपर्क आयुक्त की नवनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक

जनसम्पर्क अधिकारी जनसम्पर्क के लिए नवाचार अपनाएं- आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्कराज्य सरकार की योजनाओं को समझने और सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश
जयपुर, 9 फरवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के समुचित प्रसार-प्रचार को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। श्री सोनी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुख्यालय पर मंगलवार को अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए  विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया। श्री सोनी ने अधिकारियों को विभाग के सभी प्रकोष्ठांंे की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस नोट लेखन के बारे में भी समझाया। विभाग द्वारा जारी होेने वाले विज्ञापनों की भाषा एवं शैली के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया के प्लेटफॉम्र्स को समझने और डिजिटल टूल्स का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारियों को जनसम्पर्क के लिए नवाचारों को अपनाना चाहिए। इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी मिलेगी। राज्य सरकार के लिए समाचार के स्तर और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताते हुए नए अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया  उन्होंने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न योजनाओं को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न वेबसाइट्स और विभागीय वेबसाइट का गहन अध्ययन करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री राजपाल सिंह यादव, संयुक्त निदेशक (समाचार) श्री अरूण जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 
—-

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!