Home बालोतरा पैक्स व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

पैक्स व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सार 

Barmer : केंद्रीय सहकारी बैंक की बालोतरा शाखा परिसर में आज ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025 02 21 at 17.40.39 scaled
बीसीसीबी शाखा बालोतरा परिसर में प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन (MKM NEWS Balotra)

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क । 21 फरवरी । राज्य सरकार की सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना एवं केंद्र सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना की क्रियावन्यन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के लिए बालोतरा जिले अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बीसीसीबी शाखा बालोतरा परिसर में किया गया । जिसमें बाड़मेर सीसीबी (CCB) प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल ने सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना की क्रियान्विति, दस्तावेजीकरण और पात्र गोपालक को ऋण देने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ।

02 1926

साथ ही, उन्होने सभी पैक्स को केंद्र सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना को गंभीरता से लेते हुए फरवरी माह के अंत तक डीसीटी कार्य पूर्ण करने के साथ मार्च माह समाप्ति तक पैक्स को शत-प्रतिशत गो-लाइव करने के निर्देश दिए है। इस दौरान बालोतरा शाखा प्रबंधक निकलंक जैन, शाखा प्रबंधक कांतिलाल, बैंकिंग सहायक मनीष सऊ, ऋण पर्यवेक्षक पूराराम चौधरी, हरीश कुमार चौधरी, विशन सिंह राजपुरोहित, उत्तम सिंह राजपुरोहित, शैतान राम देवासी सहित बालोतरा द्वितीय, पाटोदी, कल्याणपुर, समदड़ी एवं सिवाना शाखा अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के समस्त व्यवस्थापक उपस्थित रहें ।

अमानत संग्रहण कार्यक्रम को बनाएं सफल

बैंक के आंतरिक अंकेक्षक अश्विनी पालीवाल ने समितियों की ऑडिट गुणवत्तापूर्वक करवाने, ऑडिट रिपोर्ट यूडीआईएन नंबर सहित प्राप्त करने, आक्षेपों की ठोस पालना व समय पर पूर्ति करने की जानकारी प्रदान की ।

WhatsApp Image 2025 02 21 at 17.40.38 scaled e1740142713163

साथ ही बैठक में सीसीबी प्रबंध निदेशक ने सर्वाधिक अवधिपार ऋण वाली समितियों के व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि अवधिपार ऋण वाले ऋणी सदस्यों को नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य पूर्ति करें, साथ ही अमानत संग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने, अमानतों के लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए निर्देश देते हुए उपस्थित व्यवस्थापकों को ऋण व्यवसाय में विविधिकरण करने का आह्वान किया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!