Home पाली कृभको ने सांडेराव सहकारी समिति पर किसान संगोष्ठी आयोजित की

कृभको ने सांडेराव सहकारी समिति पर किसान संगोष्ठी आयोजित की

सार 

Pali : सांडेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति पर कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा पीएम प्रणाम-किसान संगोष्ठी (सामूहिक परिचर्चा) का आयोजन

b0e33685 c5e0 49be 81a9 34ba68187648
सांडेराव Pacs पर KRIBHCO द्वारा पीएम प्रणाम-किसान संगोष्ठी (सामूहिक परिचर्चा) का आयोजन (MKM NEWS Pali)

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 16 फरवरी | जिले की सांडेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) पर कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) द्वारा  पीएम प्रणाम-किसान संगोष्ठी (सामूहिक परिचर्चा) का आयोजन किया गया । जिसमें कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) के मुख्य राज्य प्रबंधक रणजीसिंह राठौड़ ने केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम प्रणाम योजना की जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) पर चर्चा कर कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) के जैविक उत्पाद तरल जैव उर्वरक, शिवरिका, राइजोसुपर, सिटी कंपोस्ट, किण्वित जैव खाद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी हैं।

890404c9 36b6 4ed5 9587 05718d2be2c5

वही कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु विश्नोई ने मिट्टी की जांच करवाने, आवश्यक पोषक तत्वों के साथ मृदा में जैविक कार्बन की स्थिती के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए कंपोस्ट व किण्वित जैव खाद एवं जैविक कार्बन की चर्चा भी सामूहिक परिचर्चा के दौरान की है। इस दौरान कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हनवंतसिंह, समिति सदस्य समाराम आदि उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!