Home जोधपुर हाईकोर्ट ने राजस्थान सहकारी अधिकरण के आदेश पर लगाया स्टे

हाईकोर्ट ने राजस्थान सहकारी अधिकरण के आदेश पर लगाया स्टे

राजस्थान हाईकोर्ट (MKM NEWS Jodhpur)

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 13 फरवरी | राजस्थान सहकारी अधिकरण की ओर से 5 दिसंबर 2024 जारी आदेश को ओमप्रकाश ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, उस पर न्यायाधीश दिनेश मेहता की अदालत में सुनवाई हुई, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार चौधरी ने सुनवाई के दौरान बताया कि याचिककर्ता चूरू जिले की नुंवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक था, उसे छठे वेतनमान का लाभ प्रदान करने के संबंध में समिति संचालक बोर्ड की ओर पारित प्रस्ताव को चूरु उप रजिस्ट्रार ने अपखंडन के लिए अधिकरण को दिया, जिस पर अधिकरण ने प्रस्ताव अपखंडन का आदेश 5 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया । जबकि उक्त प्रस्ताव के समान अन्य समितियों के प्रस्ताव को अधिकरण ने पुष्ट किया हुआ हैं । उसके बाद न्यायाधीश दिनेश मेहता ने राजस्थान राज्य सहकारी अधिकरण के उक्त आदेश पर स्थगन आदेश जारी किया हैं, साथ ही सरकार को इस मामले में स्थगन नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब तलब किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!