Home पाली दी पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन

दी पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन

सार 

Pali :सीसीबी द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिलींग) भवानी सिंह की अध्यक्षता में किया, उन्होंने बताया कि विभिन्न फसलों के वित्तमान का निर्धारण स्थानीय व भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए वास्तविकता के आधार पर करना चाहिये
475982697 1147904917133977 5508811201035767565 n

विस्तार 

पाली, 5 फरवरी । जिला कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार दी पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिलींग) भवानी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह ने बताया कि विभिन्न फसलों के वित्तमान का निर्धारण स्थानीय व भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए वास्तविकता के आधार पर करना चाहिये।
बैठक में बैंक के प्रबन्ध निदेशक प्रशान्त कल्ला ने बताया कि नाबार्ड निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 हेतु किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजनान्तर्गत अल्पकालीन फसली ऋण, पशुपालन /मत्स्यपालन हेतु कार्यशील पूंजी के रुप में बैंको यथा राष्ट्रीकृत बैंक, सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक व निजी बैंको द्वारा अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक में वित्तमान निर्धारण प्रतिवर्ष किया जाता है।
475848396 1147904883800647 7567387018724184406 n
इस अवसर पर बैठक में वर्ष 2025-26 के लिये विभिन्न विभागो से प्राप्त वित्तमान का गतवर्ष स्वीकृत वित्तमान से तुलना करते हुए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिला विकास प्रबन्ध नाबार्ड विनोद दाधीच ने बताया कि मेहन्दी की फसल हेतु मजदूरी की लागत बढने के कारण गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष के वित्तनान के 5 प्रतिशत की बढोतरी की बात कही गई।
बैठक में उप निदेशक उधान डॉ. मनोज अग्रवाल, सहायक निदेशक कृषि फूलाराम, उपनिदेशक पशुपालन विभाग ड़ॉ. मनोज पंवार, उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार, मत्स्यविकास अधिकारी डॉ. राजुराम, अधिशाषी अधिकारी किशोरीलाल मेवाड़ा, लीड़ बैंक अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार बैरवा, मुख्य प्रबन्धक छोगाराम चौधरी, गोपीकिशन सीरवी, हनवन्त सिंह ,उपाध्यक्ष बैंक करणसिंह, यशपालसिंह कुम्पावत, पिराराम पटेल, सहित प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!