Home जयपुर राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की मीटिंग का आयोजन 27  से

राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की मीटिंग का आयोजन 27  से

LOGO RMCSEU page 0001

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 जनवरी | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) में कार्यरत व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सैल्समैन एवं अन्य कर्मचारियों के प्रतिनिधि संगठन राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जयपुर की दो दिवसीय मीटिंग जयपुर में आयोजित होगी । इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने बताया कि दो दिवसीय मीटिंग 27 एवं 28 जनवरी को होगी । जिसमें सहकारी समिति कर्मचारियों की वर्तमान परिस्थितियों के साथ-साथ सहकारिता विभाग की ओर जारी विभिन्न आदेशों पर विषय अनुसार चर्चा करने के पश्चात समस्त पदाधिकारियों की सहमति के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी । साथ ही प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार सेदावत, प्रदेश महासचिव महीपाल सिंह दवेला, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत कुमार व्यास के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश मिडिया विजेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली मीटिंग में यूनियन के समस्त पदाधिकारियों को शामिल होने का आह्वान किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!