Home सांचौर सिवाड़ा बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में शुरू हुआ ऋण वितरण

सिवाड़ा बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में शुरू हुआ ऋण वितरण

जालोर । डिजिटल डेस्क | 6 जनवरी | जिले के सिवाड़ा चौहान कस्बे में नवगठित सिवाड़ा बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में आज ऋण वितरण कार्य का प्रारम्भ किया गया । इस दौरान केंद्रीय सहकारी बैंक चितलवाना के ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित ने कहा कि सिवाड़ा चौहान एक विकसित कस्बा हैं, जो नेशनल हाईवे और नर्मदा मुख्य कैनाल दोनो से जुड़ा हुआ हैं, इस ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन होने से अनेक नवाचार समिति में किए जाने की संभावना है।

उन्होने कहा कि सरकार की “ब्याज मुक्त योजना” से किसानों को लाभांवित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे । इस दौरान समिति अध्यक्ष कनकराज एवं व्यवस्थापक कनीदास संत द्वारा नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समिति में राज्य सरकार की ब्याज मुक्त योजना के तहत 25 किसान सदस्यों को 4 लाख रुपए का अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!