Home | cooperative | जालोर | 31 दिसम्बर तक फसली ऋण प्राप्त करने वाले ऋणी कृषक करवा सकेंगे फसल बीमा

31 दिसम्बर तक फसली ऋण प्राप्त करने वाले ऋणी कृषक करवा सकेंगे फसल बीमा

सार

Jalore : अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले कृषक सदस्यों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी 2024-25 में फसल बीमा किया जायेगा 

विस्तार

जालोर 25 दिसम्बर। दी जालोर सेण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., जालोर की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों से 31 दिसम्बर, 2024 तक अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले कृषक सदस्यों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी 2024-25 के तहत फसल बीमा किया जायेगा।
02 1723 e1728481185773
File Photo – Jalore CCB
WhatsApp Image 2024 02 23 at 08.02.39
ओमपाल सिंह भाटी
केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर के प्रबन्ध निदेशक ओमपाल सिंह भाटी ने बताया कि कृषक सदस्य जिन्होंने अपना पूर्व में लिया गया बकाया फसली ऋण सम्बन्धित ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा करवा दिया है वे 31 दिसम्बर, 2024 तक यथाशीघ्र रबी फसल के लिए पुनः ऋण प्राप्त करें ताकि फसल बीमा योजनान्तर्गत उनकी फसलों का बीमा हो सकें। 
उन्होंने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी कृषक सदस्य जिनकी ओर से ऋण अवधिपार बकाया हैं, ऐसे किसानों से समिति या बैंक द्वारा ऋण लेने की दिनांक से अवधिपार ब्याज (दण्डनीय ब्याज) भी वसूल किया जायेगा। ऐसे कृषक संबंधित समिति/बैंक शाखा में बकाया ऋण जमा करावें ताकि उन्हें दण्डनीय ब्याज की हानि नहीं होवें। फसली ऋण चुकाने की निर्धारित तिथि तक अथवा निर्धारित देय तिथि से पूर्व ऋण का चुकारा करने पर ही राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा देय 4 प्रतिशत एवं 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का भी लाभ देय होता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!