Home | cooperative | जयपुर | 7 महिला बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को हिस्सा राशि का हुआ हस्तांतरण

7 महिला बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को हिस्सा राशि का हुआ हस्तांतरण

02 1053
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 दिसम्बर | राज्य की 7 महिला बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बचत खातों में हिस्सा राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी की गई हैं । जिसमें बारां जिले की नारेड़ा, रातड़िया एवं टोंक जिले की आंवा तथा खैरथल-तिजारा जिले की चोपानकी, जालावास, मकडावा व अलवर जिले की चौमा महिला बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के बिन्दु संख्या 178 के तहत समिति के सृजन एवं संचालन के लिए तीन लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। साथ ही, सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय द्वारा राशि के हस्तांतरण के पश्चात 7 दिवस तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!