Home | cooperative | राज्य | दवे ने जालोर पीआरओ का कार्यभार ग्रहण किया

दवे ने जालोर पीआरओ का कार्यभार ग्रहण किया

जालोर 2 फरवरी। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी जालोर के पद पर मंगलवार को नवनियुक्त धीरज कुमार दवे ने कार्यभार ग्रहण किया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग की अनुशंषा पर सीधी भर्ती द्वारा नवनियुक्त धीरज कुमार दवे ने मंगलवार को पूर्वान्ह में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी जालोर का पदभार ग्रहण किया तथा कार्मिकों से विभागीय व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पीआरओ दवे के परिवारजन, मीडियाकर्मी व विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!