Home जालोर मिशन परिवार विकास अभियान में योग्य दम्पतियों को किया जा रहा जागरूक

मिशन परिवार विकास अभियान में योग्य दम्पतियों को किया जा रहा जागरूक

140578675 2791663807759660 3459799816648943469 o 300x201

जालोर 22 जनवरी। मिशन परिवार विकास अभियान-2021 के तहत जिला मुख्यालय पर प्रचार वाहन को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौहान ने बताया कि जिले में मिशन परिवार विकास अभियान दो चरणो में मनाया जा रहा है। प्रथम चरण मोबिलाईजेशन पखवाडा 11 जनवरी से 24 जनवरी एवं द्वितीय चरण सेवा वितरण पखवाड़ा 25 जनवरी से 7 फरवरी 2021 तक मनाया जायेगा। मोबिलाईजेशन पखवाडे़ के दौरान जिले में ऑडियो माईकिंग एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन एवं योग्य दम्पतियों को परिवार नियोजन जैसे सीमित परिवार, विवाह की सही आयु, विवाह के पश्चात् कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा, पहले व दुसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, प्रस्वोत्तर एवं गर्भपात पश्चात् परिवार कल्याण सेवाएं, अंतरा इंजेक्टेबल कॉन्ट्रोसेप्टिव, आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!