
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 6 सितम्बर | प्रदेश में 13 नवसृजित जिलों में सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के खोले गए जिला कार्यालय में अराजपत्रित कार्मिक के पद स्वीकृत किए गए है। यह पद बजट घोषणा 2023-24 के बिन्दु संख्या 429 की क्रियान्वित में स्वीकृत हुए है, हाल ही में सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय (Registrar Cooperative Department) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, बालोतरा, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपुतली-बहरोड़, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर, शाहपुरा एवं जोधपुर ग्रामीण के सहकारिता विभाग के जिला कार्यालय में 4 नवीन पद स्वीकृत किए हैं, जिनमें निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक-एक पद स्वीकृत किया गया हैं ।


