Home | cooperative | जयपुर | विकास के कार्यों ने धन की कोई कमी नही रहेगी – राज्यमंत्री श्री विश्नोई

विकास के कार्यों ने धन की कोई कमी नही रहेगी – राज्यमंत्री श्री विश्नोई

फूलन ग्राम पंचायत भवन और नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, 17 अगस्त। शनिवार को समदड़ी पंचायत समिति की नव सृजित ग्राम पंचायत फूलन के ग्राम पंचायत भवन और नवीन आबंटन भूमि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलन के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में राजस्थान सरकार राज्य मंत्री श्री के. के. विश्नोई ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार में विकास के कामों के लिए कोई कमी नही आयेगी। वर्तमान सरकार का बजट जो आया है, वो हर वर्ग के लिए सौगात लेकर आया है। श्री विश्नोई ने बताया कि आपके विधायक बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति है, हम इनसे बहुत कुछ सीख रहे है। विधायक जी हमेशा हर मंत्री से संपर्क में रहते है। फूलन गांव में जो भी मांग है वो सब आपके विधायक पूरी करेंगे।

इससे पूर्व विधायक श्री हमीर सिंह भायल ने बताया कि सिवाना विधान सभा क्षेत्र के विकास को विगत सरकार द्वारा रोक दिया गया था, अब भजनलाल सरकार द्वारा सिवाना को विशेष बजट जारी किया जा रहा है। फूलन के सड़क के लिए 9 करोड़, विद्यालय भवन के लिए रमसा से 4 कमरे, डीएमएफटी से 1 कमरा स्वीकृत करवाकर पूरा करवाया गया। विधायक निधि से 10 लाख की राशि से भोजन शाला और कुछ काम स्वीकृत है जो जल्दी ही पूरे होंगे। श्री भायल ने बताया कि बिना संकोच कभी भी विकास के कार्यों के लिए आप मांग कर सकते है कोई कमी नही रहेगी। आज का कार्यक्रम जंभेश्वर भगवान मंदिर प्रांगण में हुआ जिसमें जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!