Home जयपुर ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने किया झंडारोहण

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने किया झंडारोहण

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 अगस्त | आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इसी क्रम में राजधानी स्थित तारक भवन सिविल लाइंस जयपुर में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने हर वर्ष की भांति इस बार भी आज़ादी के इस अमृत महोत्सव में प्रातः 10ः30 बजे झंडारोहण किया, यह झंडारोहण राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा द्वारा किया गया । जिसके पश्चात अपने संबोधन में महासचिव मिश्रा ने बैंक कर्मियों से निष्ठा एवं तत्परता से बेहतर ग्राहक सेवा के साथ बैंक सेवा के जरिए देश सेवा करने का आह्वान किया, उन्होंने सभी बैंक कर्मियो, बैंक संस्थान व ग्राहकों के हितों के लिए यूनियन के झंडे तले एकता व मज़बूती की ज़रूरत बताई, साथ ही, आज़ादी के महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी,
यूनियन के उप महासचिव एवं सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने बताया कि तारक भवन जयपुर में वर्ष 2006 से लगाकर हर वर्ष सतत झंडा रोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित बैंक कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर यूनियन चेयरमैन आरजी शर्मा, सचिव महेश शर्मा, रवीदीप चतुर्वेदी, महेंद्रसिंह भटेजा , सूरज प्रकाश, रवी कटारिया, रामबाबू गुप्ता, अनिल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा सहित जयपुर स्थित विभिन्न बैंकों से प्रतिनिधि मौजूद रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!