Home जालोर करवाड़ा सहकारी समिति का संचालक बोर्ड भंग, प्रशासक की हुई नियुक्ति

करवाड़ा सहकारी समिति का संचालक बोर्ड भंग, प्रशासक की हुई नियुक्ति

02 1515 e1720023152977
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 15 जुलाई | जिले की करवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के वर्तमान संचालक बोर्ड को भंग कर दिया गया हैं, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (Additional Registrar) सहकारी समितियां खंड जोधपुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के निर्णय की अवहेलना करने पर राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 30(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए करवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के संचालक बोर्ड को भंग कर प्रशासक की नियुक्ति की हैं, इसके साथ ही, ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक रानीवाड़ा को प्रशासक पद का पदभार ग्रहण कर, सहकारी समिति के निर्वाचन की अभ्यर्थना राज्य निर्वाचन प्राधिकारी, राजस्थान सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण को भिजवाने के निर्देश दिए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!