Home बाड़मेर दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिया चेक !

दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिया चेक !

बाङमेर | पुरावा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड अरणियाली के ऋणी सदस्य की सड़क दुर्घटना मे मौत होने के कारण उनकी पत्नी को 10 लाख का चेक दिया गया। जानकारी के अनुसार पुरावा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक चेनाराम हुङ्ङा ने बताया कि माणकी निवासी प्रकाशचंद पुत्र रामूराम विश्नोई की सड़क दुर्घटना में दो साल पहले मौत हो गई थी। राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रकाशचंद की पत्नी परमीदेवी को 10 लाख का चेक समिति अध्यक्ष गोरधनराम विश्नोई समिति व्यवस्थापक चेनाराम हुङ्ङा द्वारा दिया गया !

दुर्घटना बीमा योजना का चेक देते हुए समिति अध्यक्ष व व्यवस्थापक

समिति की आयोजित बैठक मे अध्यक्ष का किया बहुमान

पुरावा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्य गण की बैठक आयोजित की गयी जिसमे समिति व्यवस्था संचालन हेतु आवश्यक प्रस्ताव भी पारित के बाद समिति अध्यक्ष गोरधनराम विश्नोई की पुत्रवधु इंदुबाला विश्नोई के धोरीमन्ना पंचायत समिति की प्रधान बनने पर समिति अध्यक्ष का बहुमान किया जाकर बधाई दी!इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष एव पुर्व संरपच अरणियाली भेराराम खोथ नरसिगाराम कङवासरा श्रीराम कङवासरा नेमीचंद सोनी सताराम लेगा सदराम गिला गुणेशराम भील भवरलाल सोनी संजय गिला पुरावा समिति के सेवानिवृत्त व्यवस्थापक गोरधनराम काकङ वार्ङपंच चेनतनराम सोनी और समिति व्यवस्थापक चेनाराम हुङ्ङा उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!