Home | cooperative | सिरोही | सीसीबी की कई शाखाओं में बड़ा फेरबदल

सीसीबी की कई शाखाओं में बड़ा फेरबदल

  • उमा शंकर दवे का प्रधान कार्यालय से सिरोही शाखा के कार्य. शाखा प्रबंधक पद पर हुआ तबादला 

02 1368 e1708354225299

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 3 जुलाई | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की संचालित शाखाओं (branches) में बड़ा फेरबदल करते हुए बैकिंग सहायक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। सीसीबी की संचालित विभिन्न शाखाओं में प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण करने के संबंध में प्रबंध निदेशक (M.D.) पूनाराम चोयल ने मंगलवार को एक कार्यालय आदेश जारी करते हुए प्रधान कार्यालय में प्रबंधक (स्थापना) की जिम्मेदारी कार्य. शाखा प्रबंधक नवीन पथारिया को सौंपी है। इसी तरह, शाखा आबूपर्वत में गौरव शर्मा को कार्य. शाखा प्रबंधक एवं शाखा आबरोड़ सांय में ध्रुवसिंह को कार्य. शाखा प्रबंधक, मोहनलाल माली को कार्य. शाखा प्रबंधक शाखा सरुपगंज लगाया गया है। कार्य. प्रबंधक उमा शंकर दवे को प्रधान कार्यालय से शाखा सिरोही में कार्य. शाखा प्रबंधक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वही, प्रधान कार्यालय में परिचालन एवं स्टोर अनुभाग के बैकिंग सहायक की जिम्मेदारी महेन्द्र कुमार रेबारी और स्थापना अनुभाग के बैकिंग सहायक की जिम्मेदारी भरत सोलंकी तथा परिचालन अनुभाग के बैकिंग सहायक की जिम्मेदारी श्रीमति आकांशा मित्तल को सौंपी गई हैं । राकेश नागर को कालन्द्री शाखा का कार्य. शाखा प्रबंधक, रोहित सोनी को शाखा शिवगंज मुख्य का बैकिंग सहायक बनाया गया है। इसके अलावा, प्रधान कार्यालय में प्रबंधक (परिचालन) के पद पर राजेन्द्रसिंह सोलंकी, आई.टी अनुभाग के पद पर मयंक शर्मा, ए एण्ड एस एंड डेवलपमेंट के पद पर वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री दीपीका सोनी को लगाया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!